तेलंगाना: ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
तेलंगाना में मंगलवार रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य लोग जख्मी हो गए। एक अधिकारी के मुताबिक, घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए बीदर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसके साथ ही, जान गंवाने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।