तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थित संगमेश्वर मंदिर के खुले कपाट, साल में केवल 4 महीने ही मिलते हैं दर्शन

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा पर बना संगमेश्वर स्वामी मंदिर अब पानी से बाहर आ चुका है। 7वीं-8वीं सदी में चालुक्य राजाओं द्वारा बनवाया गया यह मंदिर साल में केवल 3 से 4 महीने ही भक्तों के लिए खुलता है। बाकी के करीब 8 महीने यह कृष्णा नदी के जल में डूबा रहता है। जिस स्थान पर यह मंदिर बना है, वहां कृष्णा, वेणी, तुंगभद्रा, भीमराथी, मलापहारिणी, संगमेश्वर और भवनसी इन सात नदियों का महासंगम होता है।

by shortkt.com
3 hours ago
तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थित संगमेश्वर मंदिर के खुले कपाट, साल में केवल 4 महीने ही मिलते हैं दर्शन | ShortKT