तेज प्रताप यादव ने बीजेपी एमएलसी पवन सिंह को बताया 'लफुआ', शराब पीने का लगाया आरोप

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बीजेपी एमएलसी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पवन सिंह को 'लफुआ' कहकर संबोधित किया। 'भोजपुरी बवाल' ओटीटी शो के ग्रैंड फिनाले के दौरान तेज प्रताप ने कहा कि कुछ कलाकार शराब का सेवन करते हैं, जबकि उन्हें इससे परहेज करना चाहिए ताकि वे एक बेहतर कलाकार बन सकें। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ये लोग शराब पीकर डांस करते हैं और अगर इनका मेडिकल टेस्ट कराया जाए, तो ये पकड़े जाएंगे।

by shortkt.com
4 hours ago
तेज प्रताप यादव ने बीजेपी एमएलसी पवन सिंह को बताया 'लफुआ', शराब पीने का लगाया आरोप | ShortKT