तेजस्वी यादव ने जीवित जीतनराम मांझी को दी श्रद्धांजलि, मांझी ने कसा तंज

सोमवार को पटना स्थित आरजेडी दफ्तर में माउंटेनमैन दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गलती से दशरथ मांझी की जगह दो बार केंद्रीय मंत्री और 'हम' पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी का नाम लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा, 'ऐसा लगता है बाबू साहब का रात का नशा अभी उतरा नहीं है, इसीलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नशा इंसान से कुछ भी करवा सकता है।'

by shortkt.com
3 hours ago
तेजस्वी यादव ने जीवित जीतनराम मांझी को दी श्रद्धांजलि, मांझी ने कसा तंज | ShortKT