तीन बार के नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्देशक राजा सेन का 70 साल की उम्र में निधन
तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल करने वाले बंगाली निर्देशक राजा सेन अब हमारे बीच नहीं रहे। 70 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। सेन का इलाज कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा था, जहां तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्होंने अपने करियर में 'दामू', 'आत्मीयो स्वजन', 'देश', 'कृष्णकांतर विल', 'सुचित्रा मित्रा' और 'लैबोरेटरी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया था।