तिहाड़ जेल से यासीन मलिक का बड़ा फैसला, पत्नी को देना चाहता है तलाक
टेरर-फंडिंग केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक ने अपनी पत्नी से अलग होने का मन बना लिया है। तिहाड़ जेल से भेजे गए एक पत्र में यासीन ने लिखा है कि वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी मुशाल इस स्थिति का दबाव झेलें या विधवा बनकर जीवन बिताएं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मुशाल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करें। बताया जा रहा है कि यासीन मलिक को फांसी होने का अंदेशा सता रहा है।