तिहाड़ जेल: भूख हड़ताल से अमेरिकी कैदी का वजन 14 किलो कम, खाने में चाहिए मटन और झींगा

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू ऐरन वैन डाइक पिछले 50 दिनों से अधिक समय से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि उन्हें बाहर का मसालेदार और तला-भुना खाना दिया जाए। इस हड़ताल के चलते उनका वजन 14 किलोग्राम गिर चुका है। उन्होंने जेल प्रशासन से इंडक्शन चूल्हा, बर्तन, कटोरे और प्लास्टिक चॉपर के साथ-साथ कई तरह के खाद्य पदार्थों की मांग की है। इनमें दालें, रेड मीट, चिकन, मछली (झींगा), पास्ता, नूडल्स, चावल, आलू, प्याज, बीन्स, मसाले, ब्रेड, मक्खन, ऑलिव ऑयल, टोन्ड और सोया मिल्क, बोतलबंद पानी और ताजी सब्जियां शामिल हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
तिहाड़ जेल: भूख हड़ताल से अमेरिकी कैदी का वजन 14 किलो कम, खाने में चाहिए मटन और झींगा | ShortKT