अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक द्वारा जेल में पास्ता की मांग किए जाने के बाद तिहाड़ जेल के खाने-पीने की चर्चा तेज हो गई है। तिहाड़ में बंद कैदियों को सुबह की शुरुआत चाय के साथ ब्रेड या बिस्किट से होती है। नाश्ते में उन्हें पूरी-सब्जी या खिचड़ी दी जाती है। वहीं, दोपहर और रात के भोजन में रोटी, दाल और मौसमी सब्जियां परोसी जाती हैं, साथ ही विकल्प के रूप में चावल भी उपलब्ध रहता है।