तिरंगा फहराने के लिए किन नियमों का पालन करना जरूरी है?
फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज को कभी भी उल्टा नहीं फहराना चाहिए। साथ ही, झंडा कहीं से भी फटा हुआ या खराब स्थिति में नहीं होना चाहिए। तिरंगे के साथ किसी दूसरे झंडे को उसके बराबर या उससे ऊंचाई पर नहीं लगाया जा सकता। इसके अलावा, यह ध्यान रखना भी अनिवार्य है कि तिरंगा जमीन को स्पर्श न करे। झंडे का आकार हमेशा 3:2 के अनुपात में आयताकार होना चाहिए।