तिब्बत में बाढ़ के वीडियो सोशल मीडिया से हटाए गए: रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ने तिब्बत में आई बाढ़ की तबाही को दर्शाने वाले उन वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट करवा दिया है, जिन्हें वहां के स्थानीय निवासियों ने पोस्ट किया था। खबरों में यह भी कहा गया है कि विदेशी पत्रकारों को उन क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं दी गई है और उन्हें स्थानीय लोगों से फोन पर संपर्क करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।