तिग्मांशु धूलिया का खुलासा: शाहरुख खान ने इस वजह से 'घमासान' में काम करने से किया था इनकार
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने साझा किया है कि 'घमासान' की पटकथा तैयार होने के बाद उन्होंने मुख्य किरदार के लिए शाहरुख खान से बात की थी। 'बॉलीवुड हंगामा' से बातचीत में उन्होंने बताया, "शाहरुख ने पूरी स्क्रिप्ट को गौर से सुना और फिर मुझसे बोले कि 'यार तिशू, मैं ऐसी यथार्थवादी फिल्में नहीं करता हूं'।"