तालिबान के साथ चाय पीकर लौटीं अंकिता कुमार, PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात
एडवेंचरर अंकिता कुमार ने अफगानिस्तान यात्रा का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'तालिबान से मिलना बिल्कुल भी डरावना नहीं था, वे लोग काफी शांत थे।' उन्होंने आगे बताया, 'मैं वहां अकेली थी और मैंने 15 तालिबानियों के साथ बैठकर चाय पी, जिसे उन्होंने ही पेड़ के नीचे तैयार किया था। हमने वहां भू-राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि आप हमें मिसाइलें दे दीजिए, हम पाकिस्तान को खत्म कर देंगे।'