तापसी पन्नू की 'गांधारी' पर कहानी चोरी का इल्जाम, प्रोडक्शन हाउस ने दी सफाई
तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'गांधारी' विवादों में घिर गई है। मुंबई के राइटर राघव देसाई ने फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मेकर्स ने उनका आइडिया लेकर उसे कनिका ढिल्लों के नाम से तैयार किया है। इस पर प्रोडक्शन हाउस 'कथा पिक्चर्स' ने जवाब देते हुए कहा कि 'गांधारी' पूरी तरह से एक ओरिजिनल प्रोजेक्ट है और इसकी कहानी व स्क्रीनप्ले पूरी तरह से कनिका ढिल्लों की अपनी मेहनत है।