तस्लीमा नसरीन के बंगाल आने पर सुवेंदु अधिकारी का बयान, सुरक्षा की ली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 19 वर्षों के बाद तस्लीमा की वापसी यह दर्शाती है कि सरकार लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। सुवेंदु ने भरोसा दिलाया कि, "जितनी बार चाहें बंगाल आइए...आपकी सुरक्षा मेरी ज़िम्मेदारी है।" गौरतलब है कि तस्लीमा नसरीन को वर्ष 2007 में बंगाल से बाहर जाना पड़ा था।