तस्लीमा नसरीन की 19 साल बाद कोलकाता में वापसी

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन करीब दो दशक के लंबे अंतराल के बाद कोलकाता पहुंची हैं। अपनी वापसी पर उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं अपने वतन वापस आ गई हूं... मैं यहां खुशी और दुख दोनों तरह के मिले-जुले अहसासों के साथ आई हूं।" साल 2007 के बाद यह पहला मौका है जब तस्लीमा सार्वजनिक तौर पर कोलकाता में देखी गई हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2003 में पश्चिम बंगाल प्रशासन ने उनकी पुस्तक 'द्विखंडित' को प्रतिबंधित कर दिया था।

by shortkt.com
5 hours ago
तस्लीमा नसरीन की 19 साल बाद कोलकाता में वापसी | ShortKT