तलाक की चर्चाओं पर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का बयान, बताया क्यों थीं खामोश
रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के बीच अलगाव की खबरों के बीच ईशा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैं काफी डरी हुई थी। मुझे हमेशा यह महसूस होता था कि मेरे पति का रसूख और प्रभाव इतना ज्यादा है कि मेरी बात कोई नहीं सुनेगा। मैंने खुद को यह समझा लिया था कि चुप रहना ही मेरे लिए बेहतर और सुरक्षित है।"