तरुण तेजपाल केस: सॉलिसिटर जनरल ने कहा, 'ना' का मतलब 'ना' ही है
तहलका मैगजीन के संस्थापक और रेप के दोषी तरुण तेजपाल को राहत देने का विरोध करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अदालत को समाज के सामने यह साफ संदेश रखना चाहिए कि किसी लड़की की 'ना' का अर्थ सिर्फ 'ना' ही होता है। मेहता के अनुसार, तेजपाल ने अपनी बेटी की उम्र की एक युवती के साथ बलात्कार किया था।