तमिलनाडु सरकार का अहम कदम: तीसरे बच्चे के लिए भी मिलेगी एक साल की मातृत्व छुट्टी

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य की महिला कर्मचारियों को तीसरे बच्चे के जन्म पर भी 365 दिनों की मैटरनिटी लीव मिलेगी, जो पहले केवल 12 हफ्ते थी। आपको बता दें कि राज्य में पहले दो बच्चों के लिए एक साल की मातृत्व छुट्टी का प्रावधान पहले से ही लागू है। मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी सरथकुमार ने विधानसभा में इस फैसले की जानकारी दी।

by shortkt.com
3 hours ago
तमिलनाडु सरकार का अहम कदम: तीसरे बच्चे के लिए भी मिलेगी एक साल की मातृत्व छुट्टी | ShortKT