तमिलनाडु: मिड-डे मील में मिलाया गोबर पाउडर, पत्नी की नौकरी जाने का लिया बदला
तमिलनाडु के ईरोड में एक सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में गोबर पाउडर मिलाने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने अरुमुगम नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि अरुमुगम की पत्नी को नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसका बदला लेने के लिए उसने एक छात्र को डरा-धमकाकर सांभर में गोबर पाउडर डलवाया।