ड्रग्स केस में शाहिद कपूर के को-स्टार रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार
फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर के साथ काम कर चुके अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी को एक बड़े ड्रग्स रैकेट के मामले में हिरासत में लिया गया है। काशीमीरा पुलिस को जानकारी मिली थी कि वॉट्सऐप और स्नैपचैट के जरिए एमडी ड्रग्स बेची जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मेहदी को पकड़ लिया।