डोनाल्ड ट्रंप के 10% टैरिफ के फैसले का भारतीय शेयर बाजार पर क्या असर हुआ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय निर्यात पर 10 प्रतिशत का नया शुल्क लगाए जाने के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 683 अंक और निफ्टी 202 अंक गिर गया। हालांकि, कुछ समय बाद बाजार में मामूली सुधार भी दर्ज किया गया। सुबह 9:30 बजे के आसपास, आईटी सेक्टर को छोड़कर निफ्टी के बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।