डॉलर के सामने रुपया 96 के स्तर पर, विदेश यात्रा पर कितना बढ़ा खर्च?
साल 2026 में अब तक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7.25% गिरकर 96 के स्तर को पार कर गया है, जिससे विदेश घूमना महंगा हो गया है। इसे ऐसे समझें कि $1,200 की यात्रा पर पहले ₹85 प्रति डॉलर के भाव से लगभग ₹1 लाख का खर्च आता था, लेकिन अब ₹96 प्रति डॉलर की दर से यह करीब ₹1.15 लाख हो गया है। इसका मतलब है कि आपको उसी ट्रिप के लिए अब ₹15,000 अतिरिक्त खर्च करने होंगे।