डॉक्टर ने 1.5 लाख मरीज़ों के आधार पर साझा कीं लंबी उम्र जीने की 8 आदतें
डॉक्टर हर्ष व्यास का कहना है कि डेढ़ लाख से अधिक मरीज़ों के इलाज के दौरान उन्होंने गौर किया कि लंबी आयु पाने वाले लोगों की जीवनशैली में कई समानताएं होती हैं। उनके अनुसार, इन आदतों में भूख से थोड़ा कम भोजन करना, रात का खाना जल्दी खा लेना, सोने और जागने का एक निश्चित समय तय करना, सुबह की धूप लेना, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना, नियमित रूप से पैदल चलना, डाइट में पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर शामिल करना, और धूम्रपान व शराब से पूरी तरह परहेज करना शामिल है।