डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री पूनम ढिल्लों
अभिनेत्री और सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों को डेंगू के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया है। पिछले एक हफ्ते से वह अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान चल रही थीं। बता दें कि इस समय CINTAA में तानाशाही के आरोपों के चलते 8 सदस्यों के इस्तीफे को लेकर काफी आंतरिक कलह चल रही है।