डीजे बजाने पर कांवड़ियों और पुलिस में टकराव; कोतवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान, ADM ने मांगी माफी
कन्नौज शहर में शुक्रवार की देर रात डीजे बजाने की बात पर कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने के बाद कांवड़िये सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांवड़ियों के साथ बदसलूकी के आरोप लगने पर कोतवाल जितेंद्र ने सबके सामने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इस बीच, स्थिति संभालने के लिए एडीएम देवेंद्र ने हाथ जोड़कर क्षमा याचना की।