डिनर डेट पर 21 साल की युवती से मिलना पड़ा महंगा, बुजुर्ग को लगाया ₹1.3 लाख का चूना
दिल्ली पुलिस ने 67 वर्षीय एक बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी और मोबाइल चोरी के मामले में 26 वर्षीय ज्योत्सना और 21 वर्षीय मानसी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, ज्योत्सना ने डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर बुजुर्ग से दोस्ती की थी, जिसके बाद मानसी उनसे मिलने डेट पर गई। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग का फोन लेकर यूपीआई के जरिए उनके खाते से ₹1.3 लाख उड़ा लिए।