डायसन का ₹47,000 वाला AI टूथब्रश लॉन्च, यूजर्स ने बताया फिजूल
डायसन ने CameraJet नाम से एक नया AI-आधारित टूथब्रश पेश किया है, जिसकी कीमत $499 यानी करीब ₹47,300 है। इस प्रोडक्ट को लेकर कंपनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस ब्रश के ऊपरी हिस्से में 1,00,000 पिक्सल का मैक्रो लेंस और माउथवॉश स्प्रे करने के लिए एक जेट दिया गया है। ब्रश करते वक्त यह कैमरा प्रति सेकंड 28 तस्वीरें खींचता है और जैसे ही दांतों के बीच कोई खाली जगह मिलती है, यह माउथवॉश स्प्रे कर देता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस डिवाइस को 'बेकार' करार दिया है।