ट्विशा शर्मा की मौत से पहले के आखिरी 90 मिनट का ब्योरा
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 12 मई की रात 9:20 बजे ट्विशा शर्मा ने अपनी भाभी को रोते हुए कॉल किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पीठ दर्द की वजह से अपने पति समर्थ से दूसरे कमरे में सोने के लिए कहा, तो वह हिंसक हो गए। इसके बाद रात 9:36 बजे ट्विशा ने अपनी भाभी को 'शांति से...मरने दो' लिखकर मैसेज भेजा। फिर रात 9:40 बजे वह अकेले छत पर चली गईं और वहां से अपने माता-पिता को फोन किया।