ट्रेन के कोच में सजावट का वीडियो वायरल, रेलवे ने दी सफाई

ट्रेन के फर्स्ट-एसी कोच में गुलाब, गुब्बारे, लाइट और 'आई लव यू' लिखे संदेशों के साथ की गई सजावट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर रेलवे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री ने केबिन की दोनों बर्थ बुक कराई थीं, जिसके चलते वह जगह निजी इस्तेमाल के लिए थी। अधिकारियों का कहना है कि इस सजावट से किसी भी नियम को नहीं तोड़ा गया है।

by shortkt.com
4 hours ago
ट्रेन के कोच में सजावट का वीडियो वायरल, रेलवे ने दी सफाई | ShortKT