ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
अमेरिका के 25 राज्यों ने मिलकर ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत सहित 60 देशों पर लागू किए गए नए आयात शुल्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पिछले महीने, अमेरिका ने इन देशों में बंधुआ मजदूरी के खिलाफ ठोस कदम न उठाए जाने का तर्क देते हुए 10% से 12.5% तक का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था। अब इन राज्यों के समूह ने अदालत से मांग की है कि इन नए शुल्कों को अवैध करार दिया जाए।