ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार, बोलीं- 'मैं अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करती'
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस बयान को गलत बताया है, जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि जी7 समिट के दौरान मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नतें कर रही थीं। मेलोनी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं किसी को भी अपनी बेइज्जती करने की अनुमति नहीं देती और न ही मैं खुद किसी का अपमान करती हूं।'