ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया ने मांगी अपनी सैन्य स्वायत्तता

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले साझा सैन्य अभ्यासों को काफी कम करने का निर्देश दिया है। इसके बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने अमेरिका से सैन्य मामलों में स्वतंत्रता की मांग उठाई है। उन्होंने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी प्राप्त करने की दिशा में काम को और तेज करने पर भी जोर दिया है। गौरतलब है कि साल 1953 से ही अमेरिकी सैनिक दक्षिण कोरिया में तैनात हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया ने मांगी अपनी सैन्य स्वायत्तता | ShortKT