ट्रंप की मौत पर फ्री बीयर का ऑफर देने वाली ब्रुअरी का लाइसेंस छीना
अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित एक शराब बनाने वाली कंपनी (ब्रुअरी) का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। इस कंपनी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निधन पर ग्राहकों को मुफ्त बीयर पिलाने की पेशकश की थी। अप्रैल महीने में वाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद, कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था, "ऐसा लगता है कि...#FreeBeerDay आने ही वाला था।" उस डिनर कार्यक्रम में ट्रंप भी शामिल हुए थे।