ट्रंप की टैरिफ चेतावनी के बाद कनाडा में क्यों बढ़ रहा है अमेरिकी सामानों का विरोध?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने की धमकी देने के बाद से कनाडा में अमेरिकी वस्तुओं के बहिष्कार की लहर तेज हो गई है। नागरिक अब अमेरिकी शराब या अन्य चीजों के स्थान पर कनाडा में निर्मित उत्पादों को चुनना बेहतर समझ रहे हैं। कई रिटेल स्टोर्स ने स्थानीय उत्पादों को आसानी से पहचानने के लिए विशेष लेबल भी लगा दिए हैं। वहीं, कनाडाई प्रशासन भी जनता से लगातार स्वदेशी सामान खरीदने का आग्रह कर रहा है।