टोल प्लाजा पर डिवाइडर से भिड़ंत के बाद LPG टैंकर में भयानक धमाका, चालक की सिर्फ हड्डियां मिलीं
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कोखराज टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराने के बाद एलपीजी टैंकर में हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है। यह हादसा 26 जून को सुबह 6:38 बजे हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले गैस तेजी से फैलती है और उसके तुरंत बाद एक भयानक विस्फोट होता है। इस हादसे में टैंकर का चालक अंदर ही जिंदा जल गया और उसकी केवल हड्डियां ही बरामद हुईं। इस दुर्घटना में 4 अन्य लोगों की भी जान चली गई है।