टॉम क्रूज़ मुझे वीडियो भेजते हैं, उन्हें मुझ पर क्रश है: मल्लिका शेरावत
रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज़ उन्हें पसंद करते हैं। शो के दौरान अपने साथी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए मल्लिका ने कहा, "हर किसी को मुझ पर क्रश हो जाता है... आजकल टॉम क्रूज़ को हुआ है। मैं कोई झूठ नहीं बोल रही, अगर मेरा फोन मेरे पास होता तो मैं आपको उनके वीडियो दिखाती। वे मुझे उन पार्टियों के वीडियो भेज रहे हैं जिनमें हम साथ थे।"