टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ गिरा, TCS को सबसे ज्यादा मार

शेयर बाजार में आई सुस्ती के चलते पिछले हफ्ते देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 5 का कुल बाजार मूल्यांकन करीब ₹1 लाख करोड़ कम हो गया। इस गिरावट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा ₹34,263 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा। दूसरी ओर, भारती एयरटेल और एलआईसी (LIC) जैसी 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ₹17.70 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ अभी भी सूची में पहले स्थान पर कायम है।

by shortkt.com
4 hours ago
टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ गिरा, TCS को सबसे ज्यादा मार | ShortKT