टॉप 10 कंपनियों में से 4 का मार्केट कैप ₹87,960 करोड़ घटा, एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान
बीते हफ्ते देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 4 के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में कुल ₹87,960.29 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में भारती एयरटेल को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा, जिसका मार्केट कैप ₹28,052.96 करोड़ घटकर ₹12,14,963.15 करोड़ पर आ गया। इसके अलावा, टीसीएस (TCS) का मार्केट कैप ₹22,070.34 करोड़, एसबीआई (SBI) का ₹20,861.20 करोड़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप ₹16,975.79 करोड़ कम हुआ।