टेस्ट शतक के बाद ध्रुव जुरेल ने क्यों फ्लॉन्ट किया 'जय जवान, जय किसान' टैटू? खुद दी जानकारी
कोलंबो, श्रीलंका में टेस्ट शतक जड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने हाथ पर बना 'जय जवान, जय किसान' का टैटू दिखाकर जश्न मनाया। मैच के बाद इस खास सेलिब्रेशन पर बात करते हुए ध्रुव ने बताया कि उनके दादाजी एक किसान थे और उनके पिता सेना में थे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्होंने अपने दादा और पिता को समर्पित किया है।