टेस्ट टीम की आलोचना पर बोले गौतम गंभीर, 'मेरा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, सोशल मीडिया लाइक्स नहीं'
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट टीम की हो रही आलोचनाओं पर अपनी बात रखी है। गंभीर ने कहा कि रैंकिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता और टीम कोई संघर्ष नहीं कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड दौरे के बाद से टीम ने टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। गंभीर ने स्पष्ट किया, 'मेरा ध्यान सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर है, न कि व्यूज और लाइक्स बटोरने पर। मैं इसी सोच के साथ काम करता हूं।'