टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी नेता ने पुजारी राममूर्ति को चप्पलों से मारा, राम मंदिर पर पूछे थे सवाल
कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें एक टीवी चर्चा के दौरान बीजेपी नेता पुजारी राममूर्ति पर चप्पलों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुजारी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के जुलूस में हनुमान जी की वेशभूषा में व्यक्ति को नचाने और राम मंदिर में चोरी से जुड़े मुद्दों पर सवाल खड़े किए थे।