टाटा कैपिटल का बड़ा निवेश: ₹318 करोड़ में खरीदी गोल्ड लोन कंपनी योगलोन्स
टाटा कैपिटल ने केरल स्थित गोल्ड लोन एनबीएफसी, योगलोन्स में 88.6% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। यह डील लगभग ₹318 करोड़ की है और सभी जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां मिलने के बाद इसका भुगतान पूरी तरह से नकद में किया जाएगा। इस समझौते के अंतर्गत, टाटा कैपिटल कंपनी के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए ₹93 करोड़ का प्राथमिक पूंजी निवेश भी करेगी।