टाटा एलेक्सी का Q1 मुनाफा 18% उछला, रेवेन्यू ने पहली बार ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया
टाटा समूह की टाटा एलेक्सी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के अपने वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.2% की वृद्धि के साथ ₹170.6 करोड़ दर्ज किया गया। जून तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 14.5% बढ़कर ₹1,021 करोड़ रहा। यह पहला मौका है जब कंपनी का तिमाही ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹1,000 करोड़ के स्तर को पार कर गया है।