टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी, अगस्त तक राहत के आसार कम

रिपोर्ट्स के अनुसार, टमाटर के दाम और बढ़ सकते हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग की प्राइस मॉनिटरिंग सेल की जानकारी के मुताबिक, पिछले एक साल में टमाटर की कीमतों में 24% का इजाफा हुआ है। खबरों की मानें तो भीषण गर्मी, मॉनसून में देरी और मुख्य उत्पादक राज्यों में फसलों को पहुंचे नुकसान की वजह से बाजार में आपूर्ति बाधित हुई है। टमाटर की बढ़ती कीमतों का यह दौर अगस्त महीने तक जारी रहने की संभावना है।

by shortkt.com
4 hours ago
टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी, अगस्त तक राहत के आसार कम | ShortKT