झारखंड: 3 साल की बच्ची से रेप के बाद पंचायत ने ₹1 लाख जुर्माना लगाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की
झारखंड के गुमला में एक 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि गांव की पंचायत ने आरोपी पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाकर इस गंभीर मामले को दबाने का प्रयास किया। यह भी दावा किया गया है कि कुछ लोगों ने आरोपी से ₹20,000 लिए और उससे चिकन-शराब की पार्टी की। जब गांव के ही एक व्यक्ति ने गुप्त रूप से पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।