झारखंड: हॉस्टल में सो रही छात्राओं को सांप ने डसा, एक की गई जान

झारखंड के लोहरदगा स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में रात के वक्त सांप घुस गया, जिसने सोते समय 4 छात्राओं को काट लिया। इस घटना में 13 साल की एक छात्रा की मौत हो गई है, वहीं 3 अन्य छात्राओं की स्थिति नाजुक बनी हुई है। गंभीर हालत को देखते हुए एक छात्रा को इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) भेजा गया है।

by shortkt.com
6 hours ago
झारखंड: हॉस्टल में सो रही छात्राओं को सांप ने डसा, एक की गई जान | ShortKT