झारखंड: विधानसभा घेराव से पहले CM आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन, सोरेन के इस्तीफे की मांग

रांची में जेपीएससी और जेएसएससी के छात्र जब विधानसभा घेराव की तैयारी कर रहे थे, उससे पहले सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर के बाहर मोर्चा खोल दिया। पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे इन प्रदर्शनकारियों ने सीएम के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने विरोध कर रहे कई बीजेपी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। बीजेपी ने जेपीएससी भर्ती मामले में छात्रों द्वारा की जा रही सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया है।

by shortkt.com
4 hours ago
झारखंड: विधानसभा घेराव से पहले CM आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन, सोरेन के इस्तीफे की मांग | ShortKT