झारखंड: युवक की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले 2 आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार
झारखंड के लोहरदगा में एक बंद पत्थर खदान से युवक का कटा-फटा शव बरामद होने के मामले को पुलिस ने सिर्फ 7 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हेक्सा ब्लेड, शव के बाकी टुकड़े और एक स्कूटी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 4 जुलाई की रात को युवक की हत्या की और फिर उसके शव को काट दिया।