झारखंड: भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र महतो को पुलिस ने जबरन अस्पताल भेजा
छात्र नेता देवेंद्र महतो, जो पिछले 17 दिनों से सत्याग्रह और 9 दिनों से अनशन पर थे, का कहना है कि पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल पहुंचा दिया है। महतो ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक भूखे व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें परेशान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस संघर्ष को आगे भी जारी रखेंगे।