झारखंड: प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले अधिकारी, बातचीत के लिए मांगा गया समय
रांची, झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों से मुलाकात करने के लिए SDM कुमार रजत और ADM धनंजय कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की तरफ से प्रदर्शनकारियों की 5 सदस्यीय टीम को सीएम आवास पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। SDM ने बताया कि छात्रों ने विचार-विमर्श के लिए थोड़ा समय मांगा है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र हमें जल्द ही सूचित करेंगे और तब तक हम यहीं मौजूद रहेंगे।